बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉo जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय व थानाध्यक्ष ललिया श्री सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में थाना महराजगंज तराई व थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.04.25 को पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2025 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना महo तराई जनपद बलरामपुर से संबन्धित वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र मेवालाल निo खटिकनपुरवा इंसपेक्टरपुरवा मशo दिनामगढ थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को महराजगंज तराई-ललिया मार्ग पर बनकटवा चौराहा थाना महराजगंज तराई से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने