बलरामपुर/भले ही अभी विधानसभा चुनाव होने में लगभग 2 साल शेष हो । लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बलरामपुर जिले की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगातार पीडीए सम्मेलनों का आयोजन करवाया जा रहा है। पीडीए सम्मेलनों के जरिए न केवल समाजवादी पार्टी अपने कोर वोटरों को साधने में जुटी हुई है। बल्कि इसके जरीये वह उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम नाकामियों को गिनाने व उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार की वजह से बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई इत्यादि की तरफ आम जनमानस का ध्यान केंद्रित करने में जुटी हुई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद चुनावों के गोंडा से प्रत्याशी रहे डॉ भानु त्रिपाठी महराजगंज तराई के सुगानगर लहेरी में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान सैंकड़ों का संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सपा नेताओं का विचार सुना। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी नीत उत्तर प्रदेश सरकर को घेरने का काम किया। इस दौरान डॉक्टर भानु त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकर के द्वारा सभी समाज के लोगों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकर के शासन में भ्रष्टाचार और अन्य तरह के अपराधओं की भरमर हो गई है। महंगाई अपने चरम स्थिति पर है। कभी गैस सिलेंडर का दम कभी 400 हुआ करता था। वो आज तकरीबन 950 में बिक रहा है। आम जनमानस सब्जी, दाल, चावल, आटा इत्यादि के लिए भी परेशन होता दिखाई दे रही है। इतनी भीषण महंगाई में तामम तरह की समस्याएं आम जनमानस को हो रही हैं। लेकिन सरकर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने भाजपा की सरकर को घेरते हुऎ कहा कि यह सरकार दिन ब दिन आम जनमानस के साथ समस्याएं पैदा कर रही है। यह महिला, किसान, मजदूर, गरीब, युवा व बुजुर्ग विरोधी सरकर है। लिस सरकार को केवल शोषण करना आता है। ना की किसी के साथ जन कल्याण की भावना के साथ पेश आना।

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुऎ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वरमा ने कहा कि यह सरकर सर्व समाज की विरोधी सरकर है। इस में ना तो युवाओं की पूछ है। ना ही बेरोजगारों की पूछ है। इस सरकार में भ्रष्टाचार आम होता जा रहा है। आपराधिक आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अव्वल है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ओमकारनाथ पटेल ने कहा कि यह सरकर हमारे ऊपर तो आरोप लगाती थी कि हम यादव समाज के लोगों को विशेष तरजीह दे रहे हैं। लेकिन इस सरकार में एक विशेष समाज के लोगों को ही बड़ा स्थान मिला हुआ है। चाहे प्रशासनिक पदों की बात कर ली जाए या तमाम ऐसे पदों की सभी जगहों पर एक विशेष समाज के लोगों का आज कब्जा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल और केवल एक विशेष समाज के लोगों को फायदा दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिस तरह से समाजवादियों के डीएनए की बात की थी। उससे कहीं ना कहीं लगता है कि उन्हें अपना और अपनी पार्टी के डीएनए को चेक करवाने की अवशयकता है। उन्होंने कहा की हम 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में आ रहे हैं और हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनएंगे। इस दौरान हम सर्व समाज के लोगों को लेकर साथ चलते हुऎ एक मजबूत और दूरगामी सोच वाली सरकर को बनाने का कार्य करेेंगे।

कार्यक्रम  में सपा नेता  डा भानु त्रिपाठी, प्रदेश सचिव ओमकारनाथ पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, युवा नेता महेंद्र कुमार 
 सांसद श्री राम सिरोमणि वर्मा  विधायक श्री राकेश यादव, राम सागर अकेला  परशूराम वर्मा, डॉ यस के यादव, चतुर्भुजी यादव , जिलेदार वर्मा सहित सैकड़ों सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और सैकड़ों जनसमुदाय उपस्थित रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिन्दी संवाद न्यूज
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने