एक बार फिर लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ स्कूल बना सी.एम.एस. गोमती नगर
लखनऊ, 19 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस को एक बार फिर से लखनऊ के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से नवाजा गया है। शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वल्र्ड’ द्वारा जारी की गई ‘एजूकेशन वल्र्ड ग्रैण्ड ज्यूरी इण्डिया स्कूल रैंकिंग 2024-25’ में सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस ने लखनऊ का नम्बर 1 स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है जबकि प्रदेश में दूसरी व देश में छठी रैंकिग अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि देश भर के दो हजार से
अधिक ‘को-एड डे स्कूलों’ के आकलन में सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस को विभिन्न मानकों के आधार पर ‘असाधारण लीडरशिप कैटेगरी’ में नं. 1 स्कूल चयनित किया गया है। इस रैंकिंग के अन्तर्गत देश भर के टाॅप स्कूलों को 14 मानकों पर आंका गया, जिनमें ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, कम्पीटेन्स आॅफ फैकल्टी, करीकुलम एण्ड पेडागाजी, लीडरशिप/मैनेजमेन्ट क्वालिटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिटी सर्विस, वैल्यू फाॅर मनी आदि प्रमुख हैं। शैक्षिक क्षेत्र में एजूकेशन वल्र्ड पत्रिका के सर्वेक्षण को बहुत ही विश्वसनीय माना जाता है। इस सर्वेक्षण में शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षाविद्ों व सीनियर छात्रों के विचारों को भी शामिल किया गया है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त एवं उनके शिक्षकों को जाता है जिनकी निष्ठा व परिश्रम की बदौलय यह विद्यालय देश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. के सभी कैम्पस राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्कृष्ट रिजल्ट देकर प्रत्येक वर्ष एक नया रिकार्ड बना रहे हैं एवं देश भर में लखनऊ का नाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शहर के रूप में रोशन कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know