उतरौला बलरामपुर -आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला में स्थित फक्कड़दास मन्दिर चौराहे पर पहुंच कर भाजपा के जिला ध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही साथ उन्होंने अम्बेड कर जयंती के अवसर पर भाजपा के पदाधि कारियों व कार्यकर्ताओं से तैयारी की जानकारी ली। इस मौके पर उन्हों ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने जिस समावेशी भारतीय संविधान की रचना की थी। उसका हम सभी भारतीय को गर्व है। उनके बनाए संविधान से आज भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा की सभी भाजपा के पदाधिकारी वकार्यकर्ता को बाबा साहब के सोच के अनुरूप कार्य करने का प्रण लेना चाहिए। तभी हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरका र हर वंचित शोषित गरीब किसान नौजवान के दरवाजे तक खुश हाली पहुंचा रही है। इससे पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा गैडास बुजुर्ग के ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, उतरौला के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त, विधायक के सुपुत्र शशांक कुमार वर्मा, देवा नन्द गुप्ता अमर चन्द गुप्ता फणींद्र गुप्ता, अंकुर कुमार गुप्ता, महेंन्द्र प्रताप सिंह, विकास कुमार गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्त, सतीश कुमार पांडेय जीवन लाल यादव अभिषेक गुप्ता, श्याम जी, विजय पाल वर्मा, सहित दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने