उतरौला बलरामपुर- बुधवार को तहसील क्षेत्र में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान जनपद स्तरीय के स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टरअजय कुमार शुक्ला,श्याम नारायण मिश्रा, श्रीमती शिखा डी एम सी, यूनि सेफ, और सामु‌दायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के प्रभारी चिकित्सा  डॉक्टर. चन्द्र प्रकाश सिंह, बी एम सी के डाक्टर अजय कुमार शुक्ला (यूनिसेफ) एवं एन एम ए आशुतोष कुमार उपाध्याय भी शामिल रहे। टीम ने ग्राम जानुका जनुकी सत्र स्थल का निरीक्षण कर सत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरी क्षण के दौरान कुल 07 बैप (विवादित अथवा टीकाकरण से वंचित) परिवारों की पहचान की गई। टीम के सदस्यों ने इन परिवारों से संवाद कर उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जाग रूक किया, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि इनमें से 05 परिवारों ने अपने बच्चों एवं गर्भवती महिला को टीका लगवाने के लिए सहमति दी। इसअवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर. चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि स्व स्थ समाज के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण आवश्यक है। बैप परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सम झाना और प्रतिरक्षित कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता बनतीं है। यूनिसेफ व अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह कार्य सुचार रूप से किया जा रहा है। निरीक्षण टीम ने सत्र स्थल पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी व प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न होने पाएं। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भूमिका एवं जन-जागरूकता से टीकाकरण अभियान को गति भी मिल रही है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने