मुक्तसर- आप सभी भाइयों को यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री ब्राह्मण सभा मुक्तसर की ओर से सभा के प्रधान केवल शर्मा के नेतृत्व में विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ ईच्छापूर्ण श्री बालाजी मंदिर बुडा गुज्जर रोड में मनाया गया।
  मोनू एंड पार्टी ने अपने भजनों से समागम में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सभा के प्रधान सेवक केवल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि हमें भगवान परशुराम जी के जीवन से यह शिक्षा लेनी चाहिए कि शास्त्रों के साथ-साथ धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र भी उतने ही अनिवार्य हैं। इसके साथ ही उन्होंने समस्त सनातन भाईचारे को एकजुट होकर रहने का  संदेश दिया। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर भी रोष प्रकट करते हुए प्रधान सेवक केवल शर्मा ने सरकार से यह मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
समारोह के अंत में सभा के महासचिव वागीश शर्मा ने समागम में पहुंचे हुए सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, कीर्तन मंडलियों, समाज सेवी संस्थाओं एवं हिंदू संगठनों का आभार प्रकट किया। इस धार्मिक आयोजन में राम प्रकाश काली शर्मा, कपिल शर्मा, जीवन शर्मा, चरणजीत शर्मा, विनोद शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, बीरबल शर्मा, विजय शर्मा, लक्ष्मण दास चिड़िया शर्मा, पवन शर्मा, कुलवंत शर्मा, परमजीत शर्मा, कुलदीप राज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पी टी जोशी, केवल भारद्वाज, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, जगदीश जोशी, रेशम शर्मा, लक्ष्मण जोशी, रामनारायण शर्मा, इंद्रजीत जोशी, बंटी शर्मा, राजकुमार शर्मा, गुलशन शर्मा, अंजू शर्मा, रिंकू कौशल, प्रेम शर्मा, मधुसूदन शर्मा, अश्वनी शर्मा, जसविंदर शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, सोमनाथ शर्मा, मंगलजीत शर्मा, रामजी शर्मा, चरणदास शर्मा, अनुज शर्मा, करमजीत शर्मा, प्रदीप शर्मा, राणा शर्मा, अजय शर्मा, मोहित भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रताप शास्त्री, अमन शर्मा,अमरदीप जोशी, सुरेंद्र जोशी, राजू शर्मा, हरि शर्मा रमेश कुमार, मंगतराम पंडित, जुगल किशोर पंडित, रणजीत पंडित, अनिल पंडित, मोहनलाल पंडित, शांतिलाल पंडित, कपिल धूड़िया, केपी रमन, सुभाष खुराना, राजकुमार मेलू भटेजा, गुरदास गिरधर, पवन खुराना, हरिंदर नंबरदार, तरसेम गोयल, सुरेश गर्ग, अजय ठाकुर, संजीव खेड़ा, भारत चोपड़ा, अभी दाबड़ा, सचिन जैन, मनोहर लाल वाट्स, जोगिंदर साउंड, दविंदर तायल,पदम सेन बंसल आदि सदस्य एवं शहर की विभिन्न धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
      

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने