बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है
                               -  श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : 22 अप्रैल, 2025  

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को  तारा जी रिजार्ट देवकाली अयोध्या में आयोजित भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल हुये और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये। डा0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन और कार्यो को याद किया और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने लोगों को डा0 अम्बेडकर के आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया और समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा दिये जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बाबा साहब कि पूरा जीवन ही एक सन्देश है। इसके साथ-साथ उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री ने श्री हनुमानगढ़ी महाराज व प्रभु श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद मा0 उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों मुलाकात की। तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ मनरेगा, एनआरएलएम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा करते हुये अब तक हो चुके भुगतान तथा लम्बित भुगतानों की जानकारी ली तथा लम्बित भुगतानों के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान मा0 विधायक रुदौली श्री रामचंद्र यादव, महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, श्री संजीव सिंह, श्री कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पर्क सूत्र- बी0एल0 यादव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने