उतरौला बलरामपुर- दिल्ली विधान सभा का चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत और मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में भी भाजपा की जीत के बाद उतरौला नगर के आस पास ग्रामीण इलाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्य कर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया, और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार की। इस अवसर पर  विधायक राम प्रताप वर्मा ने पार्टी भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की ऐतिहासिक वापसी ने यह साबित कर दिया है कि जनता मोदी सरकार के नेतृत्व में विश्वास करती है, और आगामी चुनावों में भी भाजपा की विजय सुनिश्चित है। यह हमारी पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ता ओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने भाजपा के नगर कार्यालय पर भाजपा के सभी कार्य कर्ताओं को मिठाई खिलाई और पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली चुनावों में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता की आवाज भाजपा के साथ है। यह जीत पार्टी की नीतियों और संगठन की मज बूती का परिणाम है। हम अपने सभी कार्य कर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया है। हम मिलकर आने वाले चुनावों में और भी बड़ी जीत सुनि श्चित करेंगे। दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की वापसी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भर दिया है। पार्टी की इस शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में मिठाई बांटी और एक- दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जीत पार्टी की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है,जो आगे चलकर आगामी चुनावों में और मजबूत होगी।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने