निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला मंत्री पंकज वर्मा के साथ जीवत मण्डल की बूथ संख्या 52 पंथीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में चर्चा किया कि इन दिनों चैम्पियन ट्रॉफी की प्रतियोगिता चल रही है। हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है। हम सब भली भांति जानते हैं। कहा कि इसरो के 100वें राकेट की लांचिंग की गई है। यह एक नम्बर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है। कहा कि लांच विहिकल का निर्माण हो,चंद्रयान की सफलता हो,मंगलयान हो,आदित्य एल-1 या फिर एक ही राकेट से एक ही बार में 104 सैटेलाइट को स्पेस में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो,इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। हाल के सालों की एक बड़ी बात ये भी रही कि स्पेस साइंस की हमारी टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सद्दरपुर मण्डल की बूथ संख्या 14 सुलेमपुर में बूथ अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में देश भर के 11 हजार से अधिक एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने देव भूमि का एक नया रूप प्रस्तुत किया है।
मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, विनय पाण्डेय,बजरंगी पाठक सहित मण्डल अध्यक्ष आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know