Rudresh Srivastav Journalist (पत्रकार)

अंबेडकर नगर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और अवध क्षेत्र श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक स्वर्गीय राम सूरत मौर्य के निधन से पूरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव और पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम सूरत मौर्य ने पार्टी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने नेतृत्व, समर्पण और संगठन कौशल से पार्टी में एक विशेष स्थान बनाया। उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

अंबेडकर नगर भाजपा इकाई ने भी शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि स्वर्गीय मौर्य के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने हमेशा पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए कार्य किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी कमी को पूरा कर पाना असंभव है।

इस दु:खद अवसर पर सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय राम सूरत मौर्य की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति: ॐ शांति: ॐ शांति:

स्वर्गीय राम सूरत मौर्य का जाना न केवल पार्टी बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

कृपया किसी भी प्रकार के विज्ञापन एवं हिंदी संवाद न्यूज़ से जुड़ने के लिए संपर्क करें।

Team Head, Hindi Samvad News 
हिंदी संवाद न्यूज़। दिल से हिंदी।।
Mo.9455148926

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने