अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को विभिन्न क्षेत्रों मे कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। 

श्री शीतला माता मठिया मंदिर में नीरज जलालपुरी,दिशांत द्वारा मां दुर्गा का भारत माता के रूप मे भव्य श्रृंगार किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कार्यों को पूरे मनोयोग और ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।रामलीला मैदान मे एसडीएम सुभाष सिंह ने  ध्वाजारोहण किया।  जलालपुर नगर में नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में नगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गयी। नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता,विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,नगर मंत्री अमित गुप्ता समेत ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।वाजिदपुर, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी देवेश मिश्र,