राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी कल 18 मई को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए आएंगी। इस दौरान मंडलायुक्त कुछ प्रमुख योजनाओं का मौके पर जाकर अवलोकन कर सकती है। विगत दो दिन से एमवीडीए के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। विप्रा उपाध्यक्ष व सचिव अपनेआधीनस्थों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
मंडलायुक्त द्वारा 18 मई को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की पर्यटन विकास की मथुरा, वृंंदावन, बरसाना, गोवर्धन व अन्य स्थानों पर चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के जो कार्य एमवीडीए द्वारा कराये जा रहे हैं उनकी वस्तुस्थिति की जानकारी करेंगी। 
पूर्व में भी उन्होंने कई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा एमवीडीए द्वारा प्रस्तावित कोलौनियों की भी जानकारी अधिकारियों से करेंगी। 
मंडलायुक्त के दौरे को ध्यान में रखते हुए एमवीडीए के उपाध्याक एसवी सिंह व सचिव अरविंद द्विवेदी स्वयं जहां कार्य चल रहे हैं उनका निरंतरदौरा कर रहे हैं। हाल ही में वृंदावन, गोवर्धन बरसाना की प्रस्तावित योजनाओं को देखने के लिए मौके का निरीक्षण किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने