जौनपुर। भारत की विश्व पटल पर हर जगह उसकी पूंछ हो रही है: पुष्कर सिंह धामी

जौनपुर। जिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन शनिवार को हुआ। बदलापुर के सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है। भारत की विश्व पटल पर हर जगह उसकी पूछ हो रही है और हर देश किसी भी आपदा विपदा में अगर किसी की तरफ आस लगाता है तो वह भारत है। 

तमाम ऐसी विदेशी शक्तियां हैं जो भारत को सिरमौर बने नहीं देखना चाहती हैं। वह जातिवाद धर्मवाद के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है, ऐसी तमाम विपक्षी पार्टियों जो भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती हैं, जातिवाद धर्मवाद क्षेत्रवाद व विभिन्न वर्ग वाद के रूप में देश को बांटने का काम कर रही है। इसलिए तमाम पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाने का काम किया है। मोदी को रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किया जा रहे हैं विपक्षी पार्टियों और देश द्रोही लोग मिलकर मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का भारत दब्बू भारत पिछलग्गू भारत और दुनिया के मंच पर अपनी बात न करने ना कर पाने वाला भारत हुआ करता था। लेकिन 2014 के बाद जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली, तब से भारत विश्व शिखर पर पहुंच रहा है आज युवा उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। क्योंकि आज भारत में तमाम ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित की है जो युवाओं को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है। उन्होने कहा कि भारत ने सौ घण्टे के अंदर सौ किलोमीटर सड़क बनाने का विश्व रिकार्ड भी अपने नाम किया है। यही नहीं विश्व में जितने हवाई अड्डे बने हैं उससे कहीं ज्यादा मोदी सरकार ने दस वर्षों में देश के अंदर हवाई अड्डे बनाने का काम किया है। धामी ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में जहां 370 समाप्त करने का काम किया है वहीं अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर व विंध्याचल कॉरिडोर का काम किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने