मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित को संबोधित करके  श्रावस्ती लोकसभा सीट से प्रत्याशी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए वोट वोट मांगा। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैंl ऐसे में इनसे हमें सजग रहने की आवश्यकता हैl  इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। 

'इंडी गठबंधन लोगों को जाति और धर्म में बांटकर देश लूटना चाहता हैl
मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी और देश  विरोधी हैं। enker द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को sajagr रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता की सेवा में लगातार लगी है। हमारा उदेश्य सबका साथ, सबका विकास करना हैं। बल्कि इंडी गठबंधन भारत भोली भाली जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश पर राज करना चाहती है, जिसे हम किसी भी मायने में होने नहीं देगें l
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, गहरी सोच और उनके कार्यों  का परिणाम है कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है।  हमने गरीबों को मुफ्त आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को मुफ्त आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए एक म्यूजियम का निर्माण किया गया है।
सपा सरकार में  इस  जनपद का नाम पिछड़े जनपदों में शुमार थाl
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बलरामपुर की सड़कों पर चलना कठिन था।लोगों को शुद्ध पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। बिजली घंटों कटी रहती थी लेकिन आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल इसके लिए  हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा ह सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते  हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। बल्कि हम कहते थे कि हमारे संसाधनों पर भारत की जनता का अधिकार हैl भारत की जनता इन्हे सबक सिखा दिया। एक बार पुनः इनको सबक देने का मौका आ गया है उन्हे एक-एक वोट के लिये तरसाना है। इन सब की जमानत जब्त करानी है। अब यह निर्णय हमारी जनता करेगीl 

मुख्य मंत्री के साथ इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा भाजपा विधायकगण, देवी पाटन के महंत मिथलेश नाथ योगी
 और अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे l


     हिन्दी संवाद न्यूज़ से
         वी. संघर्ष✍️

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने