बलरामपुर //शुक्रवार को जनपद मुख्यालय से सटे बहदुरापुर ग्राम सभा मे यदुनन्दन मिश्रा जिलाध्यक्ष 
अखिल भारतीय चाणक्य परिषद, बलरामपुर के संयोजकत्व मे संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, प्रदेश महामंत्री जय गुरुदेव शुक्ल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष असीम कुमार पाण्डेय "विशू भईया " सपा नेता राजेश्वर मिश्रा, एम एल के पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा जेपी पाण्डेय, सहजराम बाबा पूर्व जिलापंचायत सदस्य, विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश त्रिपाठी, अधिवक्ता मृगेंद्र उपाध्याय, राजन पाण्डेय,देव नारायण शुक्ला,देव कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों अतिथियों की उपस्थिति मे  आयोजित भगवान श्री हरि विष्णु के छठें अवतार श्री परशुराम जी महाराज की जयन्ती के अवसर पर भव्य भजन संध्या और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम मे बोलते हुए विशू पाण्डेय ने कहा विप्र समाज एक मंच पर आये और शिक्षा के लिए संगठित हों, बच्चों को हमारे गौरवशाली इतिहास वेद और संस्कृति से जरूर अवगत कराएं। संस्कारवान बनाने मे पूरा ध्यान दें। अब समय बदल गया है वेद के साथ आधुनिक ज्ञान तकनिकी की भी जानकारी जरुरी है। विप्र हमेशा अग्रणी भूमिका मे रहा है लेकिन हमारे शिक्षा और ज्ञान के स्तर मे कही ना कही कुछ कमी आयी है। भगवान परशुराम जी महराज ने समता, अत्याचार के खिलाफ शास्त्र को भी सजग रहने की बात बताई है।
पितृ भक्ति और गुरु के लिए किसी बड़ी आफत से भी लड़ जाना भगवान परशुराम ने बताया।
 इस अवसर पर जिला लापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, सर्वेश सिँह, ज्ञान सागर पाठक, सचिन शुक्ल जनपद के प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन देव कुमार मिश्र ने किया।
इस अवसर पर 
रेडक्रास सोसाइटी द्वारा निःशुल्क दवा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विचार-गोष्ठी, भजन संध्या के बाद सामूहिक भोज का आयोजन  भी किया गया।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने