बलरामपुर ।भारतीय जनता पार्टी द्वाराआयोजित किसान मोर्चा सम्मेलनका का आयोजन मातेश्वरी इंटर कॉलेज महराजगंज के जहानडीह किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व विशिष्टअतिथि पूर्व सांसद व बहराइच के एमएलसी पदम सेन चौधरी रहे। 
कार्यक्रम में पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीसिंह का किसान मोर्चा के पदाधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इसमें प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला किसानों के हित की लिए बात कही।

उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसने की हित की बात करती हैं। अगर किसी ने भी सम्मान किसानों को दिया है तो सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार ने दिया है। किसानों के सम्मान के लिए सम्मान निधि दे रही है। पिछली सरकार में किसानो के फसल का दाम बिचौलिए खा जाते थे। लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है। किसानों के अनाज बिक्री का दम सीधा उनके खाते में भेजा जाता है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता व पार्टी के कार्यकर्ता परिवार से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यही समय सही समय है कार्यकर्ता जात धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा को जीताएं। ताकि देश तरक्की के रास्ते पर जा सके। सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया है तो मतदान करते समय भी जाति धर्म न देखें। पूर्व सांसद व वर्तमान एमएलसी पदमसेन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। आम कार्यकर्ता को टिकट व मुख्यमंत्री बनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए देश हित में कड़े फैसले लिए हैं। आप सभी की मेहनत से श्रावस्ती को अपना सांसद मिलेगा। जो लोकसभा मे सभी की आवाजों को उठाएंगे। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार में अगर आगडा पिछड़ा और अल्पसंख्यक सभी के लिए विकास कार्य किए गए हैं। भाजपा सरकार इस चुनाव में 400 से अधिक सीटे जीतकरक्ष नए कीर्तिमान रचने जा रहा है। 
इस मौके विधानसभा संयोजक, शिव प्रसाद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर हुकम सिंह,वरुण सिंह मोनू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक सिंह, विधानसभा विस्तारक शुभम तिवारी, विपुल तिवारी मंडल महामंत्री प्रवेश कुमार मिश्रा, वंदना पासवान, चौधरी जितेंद्र सिंह मोनू सिंह सुशील तिवारी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे
उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने