औरैया // माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कार्य में बढ़ोतरी की है। अब एक वर्ष में 1200 घंटे का शैक्षिक कार्य होगा। बता दें कि इससे पहले 1100 घंटे की पढ़ाई कराई जाती थी। परिषद ने 100 घंटे शैक्षिक कार्य में बढ़ोतरी की है। इसके चलते विद्यालय अब 220 दिन अवश्य खोले जाएंगे माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिए है। एक वर्ष में विद्यालय कम से कम 220 कार्य दिवस में खुला रहेगा। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा के कार्य भी शामिल हैं। प्रतिदिन स्कूल में कम से कम छह घंटे की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इसमें प्रार्थना सभा एवं मध्यावकाश का समय भी शामिल होगा।

स्कूल में 40-40 मिनट की आठ कक्षाएं चलाई जाएंगी। बीच में 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। यदि किसी कारणवश विद्यालय बंद किया जाता है तो अवशेष घंटों की पूर्ति आगे विद्यालय खुलने की अवधि में घंटों की सीमा बढ़ाकर पूरा करने के निर्देश है। शासन की तरफ से उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन किया गया है।

संशोधित आदेश पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किया गया है जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एसपी यादव ने बताया कि सभी विद्यालयों को नए नियम की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि वह परिषद के नियमों का पालन कराएं,एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 7:30 बजे खुलेंगे 15 मिनट प्रार्थना सभा के बाद पहली क्लास 7:45 बजे शुरू होगी मध्यावकाश 10:25 से 25 मिनट का होगा 10:50 से पांचवी क्लास प्रारंभ होगी डेढ़ बजे तक आठवीं क्लास समाप्त हो जाएगी वहीं एक अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय खुलने का समय सुबह 9:30 बजे का होगा। 15 मिनट की प्रार्थना सभा के बाद 9:45 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी मध्यावकाश 12:25 से 25 मिनट के लिए होगा,पांचवी क्लास 12:50 बजे से शुरू होगी और आठवीं क्लास 3:30 बजे तक चलेगी सभी घंटे 40-40 मिनट के होंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने