उत्तर प्रदेश / बलरामपुर 
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता छात्र नेता राजकरन सिँह श्रीनेत को यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारी द्वारा यूपी यूथ कांग्रेस मे प्रदेश सचिव का दायित्व मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर निवासी राजकारन सिँह श्रीनेत तेज तर्रार युवा छात्र नेता कांग्रेस के लिए कार्य करते रहे हैँ।
राजकरन सिँह को यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव का मनोनयन कांग्रेस के लिए हितकर बताया जा रहा है क्यूंकि राजकरन सिँह इससे पूर्व यूथ कांग्रेस के कई बार जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैँ छात्र संगठन से जुड़े होने के नाते युवा वर्ग पर इनका बेहतर पकड़ है।संगठन के संचालन मे भी अनुभव काफी बेहतर रहा है।
 राजकरन सिँह को कांग्रेस समिति द्वारा यह दायित्व देने पर जिलाध्यक्ष अनुज सिँह, प्रदेश पदाधिकारी, विनय मिश्रा, विक्की पांडे,पंकज गुप्ता,यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपांकर सिँह, गौरव सिँह, अभिनंदन सिँह, सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है
और आशा व्यक्त किया है की राज करन सिँह निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती देंगे।


 उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
उत्तर प्रदेश 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने