सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के 

फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण आज

लखनऊ, 2 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन द्वारा आयोजित होने वाले 13वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के फेस्टिवल लोगो एवं पोस्टर का अनावरण कल 3 अप्रैल, बुधवार को अपरान्हः 1.30 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जायेगा। सुश्री जया शाण्डिल्य, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव विश्व का यह सबसे बड़ा शैक्षिक बाल फिल्मोत्सव है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव आगामी 15 से 21 अप्रैल तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें 91 देशों की 501 से अधिक शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी। इस 7-दिवसीय बाल फिल्मोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 12.00 बजे से 3 बजे तक दो शो आयोजित किये जायेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि बाल फिल्मोत्सव का उद्देश्य शैक्षिक बाल फिल्मों के माध्यम से किशोर एवं युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण व जीवन मूल्यों की शिक्षा देना है। सी.एम.एस. द्वारा आयोजित किये गये पिछले 12 अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव अत्यन्त ही सफल रहे है। इसकी लोकप्रियता का यह आलम रहा कि प्रत्येक वर्ष लगभग एक लाख से अधिक बच्चे इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्मों को देखने के लिए आते हैं। इस बाल फिल्मोत्सव के माध्यम से सी.एम.एस. ने हिंसा व अश्लीलता से भरपूर फिल्मों के स्थान पर अच्छी फिल्में निःशुल्क दिखाने का बीड़ा उठाया है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने