संवाददाता रणजीत जीनगर 


चित्तौड़:नवरात्रि में चित्तौड़ बाण माता के आने वाले श्रद्धांलुओं के लिए श्री बाण माताजी सेवा संस्थान द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं, मंदिर परिसर में भी व्रतधारियों के लिए अलग अल्पाहार की व्यवस्था संस्था की गई हैं। बाण माता पुजारी राजेश जी पालीवाल ने माताजी की आरती कर भंडारे का शुभारम्भ किया। संस्थापक महेंद्र सिंह सामुजा ने बताया कि यह भंडारा नवरात्री में नौ दिन चलेगी। 20 जने रसोईयो की टीम सोजत से जय सिंह के सानिध्य में सेवा दे रहे हैं।  मंदिर की गली में 365 दिन अनवरत पिछले 2 सालो से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था चल रही हैं, इससे पहले लगातार 5 भंडारे मंदिर परिसर में ही किये गए थे। अध्यक्ष रतन जणवा, प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति भाई, रणछोड़ मालवीया, दीप सिसोदिया, मांगीलाल जणवा, रोहित माली, हड़मत माली, रामुराम मथानिया, सूर्या माली, मालाराम, विजय माली, श्रवण जणवा, महेश मथानिया, पी के माली, भवानी सिंह सेवा दे रहे है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने