जलालपुर ।अंबेडकर नगर ।मोदी परिवार बूथ मिलन कार्यक्रम के होली के तहत विभिन्न बूथों पर नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ संख्या 228 पर विक्की गोतम के संयोजन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम समापन के बाद नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि होली का त्यौहार रंगों के साथ जीवन में खुशहाली समृद्धि लेकर आता है । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय को लाखों मतों से जीत दिलाने का कार्य करेंगे।कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म,सम्प्रदाय,जाति के बंधन खोल कर भाई चारे का संदेश देता है।होली दिल को जोड़ने वाला त्योहार है। रंगों का त्योहार है। सभी के जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करें। कार्यक्रम संयोजक विकाश निषाद कहा कि मोदी का परिवार होली मिलन कार्यक्रम पूरी तरह से खुशियों का परिवार है। ये भाजपा कार्यकर्ता हैं जो मोदी का परिवार है। हम साथ में रंग लगाकर खुशियां बांट रहे हैं। विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम मनाए जाने के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,राम किशोर राजभर,आनंद मिश्र,महेन्द्र चौहान,अरुण मिश्र,विक्रम गोतम,मानिक चंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्त,आनंद जायसवाल,डेविड गोरे,शीतल सोनी,त्रिभुवन गौड,मनोज पांडे ,राम वृक्ष भार्गव, सतनाम सिंह,रोशन सोनकर,अमित गुप्त,सोनू गौड,आशीष सोनी,प्रेमचन्द,सीमा गुप्त,आशाराम ,देवेन्द्र मिश्र,दिनेश गुप्त समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने