राधाकुंड। श्रीधाम राधाकुंड के शमशान स्थल पर समाजसेवी सुरेश जोशी द्वारा महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई इस दौरान शमशान स्थल पर नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पंडित सागर कौशिक द्वारा मूर्ति की स्थापना कराई गई। प्रेरणा स्रोत अशोक कुमार दुबे ने बताया कलयुग में बाबा भोलेनाथ का श्मशान में स्थाई निवास माना जाता है। शमशान में मानव जीवन की अंतिम क्रिया को अंजाम दिया जाता है। शमशान में सब कुछ भस्म हो जाता है। जहां मानव शरीर उससे जुड़े सारे रिश्ते मुंह बंधन खत्म हो जाते है। मृत्यु के बाद आत्मा बाबा भोलेनाथ में समाहित हो जाती है। भव्य भोले बाबा की प्रतिमा को ऐसे स्थान पर लगाया गया है। जिससे मृतक देह और उसमें बैठी आत्मा के साथ-साथ शव यात्रा में शामिल व्यक्तियों को भी बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ-साथ मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो शिवलोक में स्थान मिले।
श्मशान में स्थापित की गई बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा
rajgupta109111@gmail.com
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know