कादीपुर,सुल्तानपुर : संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सभी स्वयंसेवक ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर बौद्धिक संगोष्ठी में सहभागिता किया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो जितेन्द्र तिवारी ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि : पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन का अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है। मानव का विकास कोई एकाकी घटना नहीं है अपितु वह व्यापक पर्यावरण के एक अंश के रूप में सबके साथ समग्रता में विकसित होता है।पर्यावरण संरक्षण की महत्व समझाते हुए प्रो यस बी सिंह ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने का आवाहन किया। कार्यक्रामाधिकारी डा राजकुमार सिंह के अनुसार आज चयनित गांव में कार्यक्रमाधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली गई और घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों में रास्तों की साफ सफाई भी की और कई स्थानों पर झाड़ू लगाया। किया गया। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेविका साक्षी सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। श्रेया सिंह, आरोही यादव वीणा तिवारी, सिद्धार्थ उपाध्याय ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ एम पी सिंह सहित अनके शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।संगोष्ठी का संचालन डॉ अंजू मिश्रा ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने