जलालपुर, अंबेडकर नगर।मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने को जुटी भाजपा लगातार अभियान तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी कड़ी में विभिन्न मंडलों में विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर लोकसभा प्रत्याशी एंव सांसद रितेश पांडेय के साथ पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। मंगलम मैरिज हॉल में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य और उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को एक एक मत दिला कर जीत दिलाने का आवाहन किया।लोक सभा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है,प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और ऐतिहासिक विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार आवश्यक है।कहा कि सम्मानित जनता इस बार मुझे भाजपा प्रत्याशी के रूप में पुनः आशिर्वाद देकर जीत दिलायेगी और हम सब अंबेडकर नगर लोक सभा सीट देश के विकास के लिए मोदी जी को अर्पित करेगें।
जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी डॉक्टर रजनीश सिंह,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पूर्व विधायक सुभाष राय, तथा विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बबलू ने भी चुनाव में जीत का संकल्प व्यक्त करते हुए एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक ढांचे को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय करने और 'मोदी की गारंटी' को जनता के बीच अधिक से अधिक पहुंचाने पर केंद्रित रही।हम सभी को मिलकर कमल खिलाना है। संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। 
इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि ने क्षेत्रीय महामंत्री किमो रमापति ,राम किशोर राजभर, शिव पूजन वर्मा, डॉ योगेश उपाध्याय,शाश्वत मिश्र समेत अन्य दलों के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण के किया। विधानसभा मीडिया संयोजक विकास निषाद ने बताया कि वहीं मालीपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र , सोनगांव में मंडल अध्यक्ष रविन्द्र भारती , भियाव मंडल में मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्त , नेवादा में मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य, जीवत में मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता एंव सभी मंडलों में मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर विभिन्न स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष किमो धर्मेंद्र सिंह दरोगा ,धीरेंद्र भारती ,महेंद्र प्रताप चौहान जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शिवम आर्य ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ, वरिष्ठ नेता संजय सिंह,मानिक चंद सोनी, महेंद्र नाथ पांडे, बेचन पांडे, विस्तारक घनेश मिश्र, विधानसभा सोशल मीडिया विपिन पांडे,सहसंयोजक अभिषेक ,केशव श्रीवास्तव,  गुड्डन मिश्र, आनंद जायसवाल,डेविड गोरे, शीतल सोनी, त्रिभुवन प्रसाद, राम वृक्ष भार्गव ,अमित गुप्ता, मनोज पांडे, सतनाम सिंह, रोशन सोनकर, मोर्चो के अध्यक्ष प्रेमचन्द,आशीष सोनी,सीमा गुप्त, सोनू गौड, विनोद मौर्य,अली मेहंदी, अभिषेक उपाध्याय,अजीत निषाद,अनुज सोनकर ,खलीक अहमद ( पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच) अपना दल (एस) अंबेडकर नगर
 सलाहुद्दीन ( जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच ), आसाराम कनौजिया( विधानसभा अध्यक्ष अपना दल यश जलालपुर, प्रहलाद, मुनेश्वर चौहान,मुमताज अहमद, मोहम्मद अहमद. मोहम्मद अकबर, मोहम्मद अम्मार, इरफान अहमद, नौशाद, वसीम अहमद, एजाज अहमद, मोहम्मद मुनव्वर, मोहम्मद आलम,शशांक पाठक नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रितेश सोनकर नगर मंत्री युवा मोर्चा,शिवम प्रजापति नगर मंत्री युवा मोर्चा, अनुज सैनी सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, यश गुप्ता, दिव्यांशु मौर्य सदस्य युवा मोर्चा समेत शक्ति केंद्र प्रवासी गण, प्रभारी गण, संयोजक गण,सभासद, बूथ अध्यक्ष गण, और जलालपुर नगर में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए मोबाइल नंबर 9838 55 0303 ,81 1293 1792 पर संपर्क करें

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने