जौनपुर। हत्या के प्रयास का मुकदमा छः के विरूद्ध दर्ज, दो गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव में जमीनी विवाद को लेकर मामूली कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
             
बताया जाता है कि क्षेत्र के गोड़िला गांव में विवेक यादव और नंदलाल चौहान के बीच जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर विवेक यादव और उनके साथियों ने नंद लाल ने घर पर धावा बोल दिया। लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से मनबढ़ों ने मारा पीटा। घटना में रामजीत चौहान पुत्र स्व. हीरा लाल और उनके बेटे नंद लाल, धर्मेन्द्र और विशाल घायल हो गए। सभी घायलों के सिर में गम्भीर चोट आई। रामजीत समेत दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में नन्द लाल चौहान की तहरीर पर विवेक यादव समेत 6 के खिलाफ हत्या प्रयास, मारपीट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों विवेक पुत्र रामफेर और रामकेल्हे पुत्र रामसूरत को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने