जौनपुर। होली मिलन समारोह में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा


जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नगर के सहकारी कॉलोनी बुडलैड पार्क में कार्यकारिणी की बैठक के साथ होली मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ पिहू खरे द्वारा गणेश वंदना से किया गया।बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक समिति और मुख्य कार्यकारिणी समिति के सहमति से चार समितियों का गठन हुआ। 

जिसमें शिक्षा समिति से एक बार पुनः साल भर अच्छे कार्य के लिए अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव ज्योति श्रीवास्तव स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष डॉ पी के सिंह , सचिव डॉ शैली निगम समाजसेवा समिति अंकित गुप्ता ,सचिव आदित्य जायसवाल और गुलाबी समिति अध्यक्ष बिट्टू किन्नर सचिव डॉली जोशी पूर्वांचल प्रभारी पिंकी मौर्या को घोषित किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा संरक्षक सदस्य डॉ समर बहादुर सिंह, अरुण सिंह, डॉ रॉबिन सिंह स्वर्ण व्यवसायी अमर जौहरी, सूरज सेठ, रीता जायसवाल, राहुल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह वीरेंद्र सिंह, रजत सिंह मनीष सिंह रहे। सदस्य के रूप में कनक सिंह,पूजा श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, मीना गुप्ता, निकिता शाह, शिवांगी खरे,पूनम जायसवाल, ज्ञान चंद गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, देवेन्द्र खरे, विद्याधर राय, पिन्टू गिरी, नीतू किन्नर, सत्यम गुप्ता, विनय तिवारी, डॉ साधना मौर्या, चंदन सेठ, खुशबु जायसवाल, अनु स्मृति, डॉ देवव्रत पांडे रहे। सभी नए पदाधिकारियों के साथ सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बहुत ही शानदार और नेक कार्य किया जा रहा है, आज पुरुष जब बाहर निकलता है तो घर के लोग बेफिक्र रहते हैं, पर महिलाओं के लिए चिंता बनी रहती है वही उसी समाज में इस ट्रस्ट की महिलाए आज दिन रात बाहर निकलकर समाज में एक अच्छी मिसाल पेश कर रही है। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह पूरे जिले में ही नहीं अपितु पूरे देश में एक नारी शक्ति की मिशाल हैं जो ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को जागरूक के साथ मदद के लिए आगे आ रही हैं। उर्वशी सिँह ने कहा कि आप लोगों के सहयोग और आशीर्वाद के साथ भविष्य में ट्रस्ट द्वारा और बेहतर और समाज के लोगों को जोड़कर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम मे मुख्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह वीरेंद्र सिंह, रजत सिंह मनीष सिंह रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन, सचिव ज्योति श्रीवास्तव, सचिव मीरा अग्रहरी ने संयुक्त रूप से किया,आभार ट्रस्ट की ट्रस्ट दीक्षा सिंह ने किया। कार्यक्रम की संयोजक पूनम जायसवाल रहीं। कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य विंदु अतुलिका सिंह और पिहू खरे कि जुगलबंदी नृत्य और बिट्टू किन्नर द्वारा नृत्य रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा साहू, सुधांशु विश्वकर्मा,मुकेश सोनी, रविन्द्र मिश्रा, अंबुज मिश्रा पी, राजकुमार सिंह,राजेश श्रीवास्तव, यशिका गुप्ता, सौम्या शाह, आभास सिंह, विश्वास सिंह, समृद्धि सिंह, युवराज सिंह और अन्य शहर के सम्मानितगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने