अंबेडकर नगर ÷ भाजपा ने शिक्षा,स्वास्थ्य,सहकारी समितियों,कृषि,लीगल अवेयरनेस,पर्यावरण,स्किल के क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाली स्वयं सहायता समूहों एवम एनजीओ की बहनों से सम्पर्क और उन्हें सम्मानित करने के लिए शक्ति वंदन अभियान 10 फरवरी से शुरू किया था जिसका समापन समारोह पूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन के साथ बुधवार को हो गया।
           भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जिला मुख्यालय के लोहिया सभागार में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुनने के बाद कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ को आर्थिक सहायता देकर उसमें शामिल बहनों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में 15 हजार स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है।देश में करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में से 2 करोड़ महिलाएं लखपति बनेंगी।प्रदेश की 80 हजार राशन दुकानों में महिला स्वयं सहायता समूह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।महिलाओं 1 करोड़ 75 महिलाओं को फ्री एस सिलेंडर दिया है।प्रदेश में पहली बार 3 महिला पीएसी बतलियां की स्थापना,1535 पुलिस थानों में 10417 महिला थानों का गठन किया है।विगत 6 वर्षों में दरोगा वा सिपाही समेत अन्य पदों पर यूपी पुलिस में 1 लाख 55 हजार से अधिक पदों पर महिलाओं की नियुक्ति भाजपा की योगी सरकार ने किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने पार्टी कार्यालय में रखे गए विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान की संकल्प पत्र संकलन पेटिका में चेयर मैन ओमकार गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,दुर्गा तिवारी,विनय पाण्डेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,उमा शंकर सिंह के साथ अपना सुझाव डाला। शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने बताया कि शक्ति वंदन अभियान जिले की 24 स्थानों पर सम्मान हुआ जसमें 8 हजार 6 सौ 35 महिलाओं ने भाग लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने