राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने वरिष्ठ नेताओं की कार्यप्रणाली से खफा होकर महानगर अध्यक्ष पद से व भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन से त्यागपत्र दिया है। पवन चतुर्वेदी ने कहाकि मथुरा जनपद में आगरा मंडल जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का काम करते हैं। किसान हित में आंदोलन नहीं करने देते बार बार अनुशासनहीनता का डर दिखा कर धमकाया जाता है। जब किसान हित में कोई आंदोलन करो तो वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं करने देते। वरिष्ठ पदाधिकारी जनपद में किसान राजनीति तो करते हैं लेकिन किसान हित में कुछ भी नहीं करते। किसान संगठनों में सिर्फ यमुना एक्सप्रेस टोल की राजनीति होती है। मथुरा महानगर में महानगर कमेटी को काम नहीं करने देते महानगर कमेटी भंग करने की धमकी देते हैं। मथुरा जनपद में किसानों की समस्या मुंह फाड़े हुए हैं लेकिन यह किसान नेता किसान हित की बात नहीं करते। जिससे तंग आकर वह संगठन से त्यागपत्र दे रहे हैं। किसान हित में जनपद के किसानों की सेवा करता रहूंगा किसी भी संगठन में शामिल नहीं हुआ हूं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने