जौनपुर। प्रथम चरण से कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची जौनपुर के नदीम जावेद भी शामिल 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट पर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। 19 अप्रैल को प्रथम चरण संपादित हो रहे चुनाव से पहले बीजेपी के साथ ही कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की कम्पैनिंग लिस्ट में इन दिग्गजों के साथ अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद का नाम शामिल है। सूचना मिलते ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर शीर्ष नेतृत्व को बंधाई दे रहे है। 
               
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से रविवार को उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय,सचिन पायलट, राजीव शुक्ला, के साथ नदीम जावेद का नाम भी इन दिग्गजों में शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, पीएल पुनिया, निर्मल खत्री, इमरान मसूद समेत कुल 40 लोग स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। सूचना मिलते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त हो गई। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, प्रवक्ता हम्माम वहीद, वामिक रियाज, अबू हुजैफ़ा, अदनान खान समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने