अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की विकास और जनता के लिए किए गए विकास और जनहित के कार्यों की जन जन तक जानकारी पहुंचाने के लिए भाजपा ने 4 फरवरी से 15 फरवरी तक बृहद गांव चलो अभियान शुरू किया है।
              सोमवार को गांव चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सद्दरपुर मण्डल की पकड़ी भोजपुर में ग्रामीण जनता से सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्र प्रथम सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए देश को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना दिया है।उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थ व्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।मेक इन इंडिया से देश के सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ।हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्री राम लला का भव्य मंदिर निर्माण पूरा हुआ।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 6 हजार रूपए की मदद।उत्तर प्रदेश में अब तक 352.52 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।
           क्षेत्रीय मंत्री जिला प्रवासी विनोद कुमार ने कुर्की मण्डल के मजीसा गांव में जन सम्पर्क करते हुए कहा कि 77595 करोड़ रुपए की 99 सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत भाजपा के शासन काल में हो चुका है।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन,10 करोड़ से अधिक एल पी जी गैस कनेक्शन दिया गया है।कहा कि भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों,महिलाओं,बालिकाओं,युवाओं,छोटे दुकानदारों,विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत कार्य कर रहे कामगारों की समृद्धि के अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि सोमवार को गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक सुभाष राय,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित सिंह,मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव,शशि द्विवेदी,राम धनी वर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,लक्ष्मी प्रसाद चौधरी,राम सजीवन राजभर आदि ने सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर उसकी जानकारी लोगों को दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने