बाराबंकी के तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा सुरक्षित जमीनों पर अवैध निर्माण,

 बाराबंकी में लगातार गरीबों की झोपड़ियों पर चल रहा बुल्डोजर तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू सिंह के अवैध निर्माणों पर आखिर तहसील प्रशासन मेहरबान क्यों, भाजपा नेता के अवैध निर्माणों पर कब चलेगा बुल्डोजर,क्या गरीबों के लिए ही बने हैं सारे नियम कानून।
        
        जानकारी के अनुसार बाराबंकी के तहसील व परगना हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंसारी में ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन गाटा संख्या 1604 खलिहान व 1601 परती व 1640, 1641, 1625, वा 808 नवीन परती पर अन्दू पुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह जो कि वर्तमान में भाजपा मण्डल अध्यक्ष हैदरगढ़ के पद पर कार्यरत हैं जिन्होंने सत्ता की आड़ में हल्का लेखपाल व कानूनगो की मिलीभगत से उपरोक्त सभी सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया है, 

जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अभी हाल ही में मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई थी जिस पर हल्का लेखपाल दीपचंद ने भू माफियाओं से मिलकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर सरकारी जमीनों को खाली दर्शा दिया जबकि आज भी उक्त जमीनों पर अवैध निर्माण मौजूद है, 
    19 फरवरी को ग्रामीणों के साथ साथ अरुण सिंह ने भी उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ अनुराग सिंह से मिलकर सरकारी जमीनों को खाली कराए जाने का प्रार्थना पत्र दिया है जिस पर एस डी एम हैदरगढ़ अनुराग सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा तहसीलदार हैदरगढ़ को सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया गया है |

यदि जांच में सरकारी जमीनों पर मण्डल अध्यक्ष का अवैध निर्माण मिला तो बुल्डोजर मंगा कर पूरा अवैध निर्माण ढहा दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई भी की जाएगी,
प्रार्थी को जान से मारने की धमकी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा दी जा रही है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने