जिला प्रभारी भाजपा गाँव चलो अभियान में हुए सम्मिलित।             
डबल इन्जन की सरकार ने गांव,गरीब,किसान,के कल्याण की योजना बनाई : राहुल राज रस्तोगी
बलरामपुर। अंतर्गत गैसडी विधान सभा के ग्राम सूरत सिंह डीह ग्राम में बूथ क्रमांक 139,140 भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एंव जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने गांव चलो अभियान के अन्तर्गत बूथ पर जन सामान्य से योजनाओं की चर्चा करते हुए योजनाओं की जानकारी करते हुए जो छूटे है ऐसे लोगों का फार्म भरवाया गया तथा बूथ समिति पन्ना प्रमुख बनाया गया।
गांव चलो अभियान के अंतर्गत गैसडी ग्राम बूथ समिति एंव पन्ना प्रमुखों को भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इन्जन की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये है पांच सौ वर्षों के संघर्ष पर विराम लगाकर भगवान प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण कराया,धारा 370 समाप्त किया ऐसे ही सैकड़ो ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं गांव,गरीब,किसान,हर समाज हर वर्ग के हितों के लिए लाभकारी योजनाओं का सृजन कर जरूरतमंदों के जरूरत को पूरा किया।             लाभार्थियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराया सभी विभाग के अधिकारियों के वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया। ग्राम निवासियो से संवाद कर समस्या एवम सरकार की कार्यकारी योजनाओं हेतु चाय पर चर्चा हुई एवम् समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता की गई।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष जुगुल किशोर पांडेय,संतराम एवम् बूथ कमेटी सहित मंडल संयोजक,ग्राम प्रधान शक्ति केंद्र के संयोजक पन्ना प्रमुख एवं ग्राम संयोजक मयूर सिंह के साथ ग्राम निवासियो से संवाद कर फीड बैक लिया।
     उमेश चंद्र तिवारी
   9129813351
 हिंदी संवाद न्यूज़ 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने