उत्तर प्रदेश
महराजगंज 
सूर्य उपासना के महापर्व छठ के हर्षोल्लास मे जनपद का हर गांव कस्बा सराबोर दिखा। इस अवसर पर जहां व्रती महिलाएं परिवार के साथ ढोल नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ छठ गीतों पर नाचते गाते डाल लेकर बेदी पर पहुंचीं वहीं दूसरी तरफ छठ महापर्व में जिलाधिकारी अनुनय झा भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर पहुंच सपरिवार इस महापर्व में शामिल हुए। जिलाधिकारी अपनी मां श्रीमती अलका झा व अन्य परिवारजनों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ पूजन-अर्चन किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सरोवर में स्नान किया और सायं 05:04 बजे अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल की कामना की।
जिलाधिकारी श्री झा ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ भी जिलाधिकारी को छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे। बताया गया है कि जिलाधिकारी अनुनय झा परिवारजनों के साथ प्रातःकाल पुनः उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए सरोवर पर आएंगे।


रिपोर्टर - अफरोज अहमद

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने