जौनपुर। श्री माली अखिल भारतीय श्री माली महासभा इकाई के भूलेश्वर पुष्कर जिलाध्यक्ष बनाए गए

जौनपुर। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक छांगापुर दमोदरा जमालापुर  जौनपुर में महेन्द्र कुमार श्रीमाली के आवास पर संपन्न हुई। 

बैठक में उपस्थित सभी बंधुओं ने महेन्द्र कुमार श्रीमाली को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई दिया गया। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा द्वारा उन्हें वाराणसी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही साथ सीनियर पत्रकार भूलेश्वर पुष्कर श्रीमाली को जौनपुर जिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। भूलेश्वर ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कहा संगठन की भावनाओ के अनरूप कार्य करने का प्रयास होगा और सगठन को माली समाज की नीतिओ के अनुसार काम करने का हर सम्भव प्रयास करूँगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पप्पू श्रीमाली , डा.राम लौटन श्रीमाली,रामकुमार श्रीमाली, आचार्य राम लोचन श्रीमाली,डा.अखिलेश कुमार श्रीमाली, सुमंत श्रीमाली, लाल बहादुर श्रीमाली , विजय बहादुर श्रीमाली ,मंगला प्रसाद श्रीमाली,धर्मेंद्र कुमार श्रीमाली , कामता शंकर श्रीमाली , राजबहादुर श्रीमाली, अरविंद कुमार श्रीमाली, शनि श्रीमाली , विनोद कुमार श्रीमाली , देव श्रीमाली , आकाश श्रीमाली , लक्ष्मण श्रीमाली , राकेश श्रीमाली , प्रवीण श्रीमाली , प्रेमचंद श्रीमाली , बबलू श्रीमाली , राजेश श्रीमाली , धीश कुमार श्रीमाली , मुक्तेश्वर श्रीमाली , अमन श्रीमाली नरहरपुर कटौना , सोनू कुमार , राजेन्द्र प्रसाद , राजेश , अशोक कुमार श्रीमाली मनौरा , डब्बू श्रीमाली अशोक श्रीमाली वाराणसी सहित जौनपुर जिले के अनेक स्वजातीय बंधुओं के साथ साथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेन्द्र कुमार श्रीमाली , राष्ट्रीय महामंत्री डा.रामबृज श्रीमाली , राष्ट्रीय परामर्शदाता आजाद श्रीमाली , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मेवालाल श्रीमाली ,राष्ट्रीय उपसंगठन मंत्री गोरखनाथ श्रीमाली , प्रदेश  अध्यक्ष
ड़ा0 राज नारायण पुष्पजीवी श्री माली,जितेंद्र कुमार श्री माली प्रदेश उपाध्यक्ष ,चंद्र देव श्री माली , विकास  श्री माली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने जौनपुर इकाई के अध्यक्ष भूलेश्वर पुष्कर श्री माली को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने