जौनपुर। आम आदमी बढ़ती मंहगाई से बदहाल

जौनपुर। सरकारें जनता को मंहगाई से राहत देने में पूरी तरह विफल अथवा राहत देने के मूड में कम उद्योगपतियों को धन बटोरने मे मददगार साबित होती दिख रही है। मंहगाई ने फिर एकबार छलांग लगानी शुरू कर दी है। इस बार टमाटर नहीं दाल प्याज और गरम मसालों ने मंहगाई की उड़ान भर दी है। 
     
प्याज प्रति किलो ग्राम 35-40 रूपये फुटकर मार्किट में बिक रही है तो जीरा 800 रूपये पार प्रति किलो ग्राम बिक रहा है। काली मिर्च, बड़ीइलाइची आदि गरम मसाले की वस्तुओं में तेजी होने के कारण लोगों के किचन के बजट बिगड़ना स्वाभाविक है, जो पूरी तरह फेल होते हुए दिखाई देते हैं। दाल अरहर प्रति कि0 160-170 रूपये,चना दाल 90 रुपया प्रति कि0, दाल , मूंग, मसूर आदि दालों मे भी तेजी से  उपभोक्ता परेशान है। निरंतर मंहगाई की मार से जनता खास कर दिहाड़ी मजदूर शाम को घर जाते समय परिवार के लिए थोड़ा थोड़ा किराना, राशन व मसाला आदि क्रय कर प्रति दिन पकाते और खाते हैं। मँगाई के असर से वह बुरी तरह प्रभावित और उदास दिखाई देते हैं।
    
समय समय पर विभिन्न वस्तुओं, खास कर रोजमर्रा उपभोक की चीजों पर मंहगाई का तड़का देश की एक बड़ी गरीब आबादी को जीवन जीने के लिए सारे कड़े जतन के बाद भी रोटी के लाले पड़ने लगते हैं। कारण अनियंत्रित मंहगाई जो भिन्न रूप मे विभिन्न वस्तुओं पर जनता को दुःख दाई खरीदारी करने पर विवश करती है। मंहगाई को लेकर सरकार लापरवाह बनी अथवा बड़े व्यस्परियों को लाभवान्तित करने के लिए मंहगाई बढ़ाने के सारे घोड़े आजाद छोड़ देती है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने