अंबेडकर नगर ÷ भाजपा द्वारा संचालित महा सम्पर्क अभियान के अंतर्गत चलने वाले सम्पर्क से समर्थन और घर घर सम्पर्क अभियान की समय सीमा प्रदेश नेतृत्व ने बढ़ा दिया है।भाजपा नेतृत्व द्वारा अभियानों की समय सीमा बढ़ाए जाने से कार्यकर्ताओं को अभियानों को पूरा करने का और समय मिल गया है।जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को देर शाम बैठक कर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने दोनों अभियानों के जिला संयोजक से अब तक चलाए गए अभियानों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की अनगिनत योजनाएं और उपलब्धियां जनहित में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।मोदी जी और योगी जी की सरकार द्वारा संचालित गरीबों की कल्याण और समृद्धि में सहायक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रक वितरित कर,भाजपा कार्यकर्ता बूथों के परिवारों से सम्पर्क कर उन्हें भाजपा सरकार के कार्यों से परिचित कराने का कार्य पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।सम्पर्क से समर्थन अभियान के जिला संयोजक/भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने कहा कि संगठन के निर्देशन का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान में लगे भाजपा नेता प्रभाव शाली मतदाताओं से सम्पर्क कर रहे हैं।घर घर सम्पर्क अभियान की समीक्षा में अभियान संयोजक ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की 1088 टोली द्वारा 1454 बूथ के 28312 घरों में 68020 लोगों से सम्पर्क कर 17964 मिस्ड काल करवा जा चुका है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा नेतृत्व द्वारा अभियानों को पूरा करने के लिए निर्धारित समय सीमा को बढ़ा कर 10 जुलाई कर दिया गया है।बैठक में मुख्य रूप से महा सम्पर्क अभियान जिला संयोजक/जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,सह संयोजक शिव पूजन राजभर,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,सत्यम त्रिपाठी,अखिलेश त्रिपाठी शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने