औरैया // कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में गुरुवार को ब्लाॅक प्रमुख के घर में घुसे मारपीट के नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने गए क्षेत्राधिकारी व कोतवाल पर ब्लाॅक प्रमुख ने सोने जड़ित रुद्राक्ष की माला चोरी करने का आरोप लगाया है ब्लाॅक प्रमुख ने अजीतमल कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है विद्यानगर बाबरपुर निवासी अजीतमल ब्लाॅक प्रमुख रजनीश पांडेय पुत्र स्व. हरनारायण शास्त्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात 11: 20 बजे वह परिवार के साथ आवास पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान अपने हमराहियों समेत भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में घुस आए जहां पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपके घर में मुल्जिम हैं, इसके बाद वह सब मेरे घर के कमरों में घुस गए, कमरे में रखी सोने से जड़ी रुद्राक्ष की माला ले गए। आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने घर पर सभी को भद्दी भद्दी गालियां दीं जिससे पूरा परिवार सदमे में है पीड़ित ब्लाॅक प्रमुख ने एसपी से आरोपी सीओ, कोतवाल समेत अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है वहीं कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि गुरुवार रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी इसमें एक पक्ष ने कुछ लोगों को बुरी तरह मारपीट की थी। फायरिंग कर दहशत फैलाई थी इसके बाद आरोपी भाग कर छिप गए थे इसी पर पुलिस दबिश देने पहुंची थी वहीं क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के घर पर आरोपी छिपे होने की जानकारी मिली थी इस पर दबिश दी गई थी, ब्लॉक प्रमुख द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं उधर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच में सत्यता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने