बलरामपुर/भू माफिया सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की एक करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति लखनऊ में कुर्क करके कर जब्त की गई।
उतरौला बलरामपुर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के केशव कुमार के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नर्मिता श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी उतरौला स्वप्निल कुमार यादव क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षक में प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाह नगर बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में जनपद बलरामपुर के भू माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुरूप दिनांक 27/06/2023 को जिला अधिकारी बलरामपुर के वाद संख्या 385/2020 व बलरामपुर पुलिस की आख्या पर विचारों प्रांत 27/4/2022को गंगेस्टर एक्ट की धारा14/1के अन्तर्गत भू माफिया सपा के पूर्व विधायकआरिफ अनवर हाशमी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल गफ्फार हाशमी निवासी ग्राम अहिरौली थाना सादुल्लाह नगर व उनके परिजनों के द्वारा अवैध तरीके से आयोजित की गई सम्पत्ति स्थित सेक्टर 16बी/03 वृंदावन योजना संख्या 4 लखनऊ में स्थित भूखण्ड कुर्क कर जब्त कर ली गई। जिसका विवरण निम्नवत है। सेक्टर 16 बी 103 वृंदावन योजना संख्या 4 लखनऊ में स्थित भूखण्ड लगभग 2200 वर्ग फीट उक्त जब्त/कुर्क संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 20लाख रुपए की थी इसके पूर्व में भी भू माफिया सपा पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की लगभग 114 करोड़ 67 लाख रुपए की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14/1 के अंतर्गत जब्त/कुर्क किया जा चुका है
जिसमें उप जिलाधिकारी अविनाश रावत सरोजनी नगर लखनऊ उपनिरीक्षक रमेश दीक्षित थाना सादुल्लाह नगर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद पांडे थाना पीजीआई लखनऊ महिला कांस्टेबल शशि कला सिंह व लेखपाल शिवसागर पाल सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
असगर अली
उतरौला
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know