1 जुलाई 2023 
जलालपुर ,अंबेडकरनगर। बीती रात कार से घर जा रहे समाजसेवी की हत्या करने के उद्देश्य से सामने से दो मोटरसाइकिल सवारो ने ईट पत्थर चला दिया। ईट पत्थर लगने से वाहन का मुख्य शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।गनीमत रही अचानक हमला कर चलाया गया ईंट और पत्थर दूसरी सीट के सामने शीशा पर लगा जिससे समाजसेवी बच गया। समाजसेवी तेज रफ्तार कार चला किसी तरह हमला से बच निकला। यह हाल तब है जब समाजसेवी ने बीते एक वर्ष के दौरान अपनी हत्या किए जाने की आशंका को लेकर आधा दर्जन बार उच्चाधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। प्रकरण मालीपुर बाजार मुख्य सड़क पर घटित हुई।मालीपुर गांव निवासी बीते शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे समाजसेवी धीरेंद्र यादव अपनी चार चक्का वाहन से मालीपुर चौराहा से घर जा रहे थे। जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा के 100 मीटर पहले पहुंचे तो सामने से आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने उस पर ताबड़तोड़ ईंट पत्थर फेंकने लगे। ईंट पत्थर फेंकते देख समाजसेवी बचने का प्रयास करते हुए बाजार की भागा और पुलिस को सूचित किया। ईंट पत्थर लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। समाजसेवी धीरेन्द्र ने तीन नामजद के विरुद्ध हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है। सड़क पर गुंडई और दबंगई करने की इजाजत किसी को नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने