दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित हुये दिलशाद एस. खान

मुंबई। मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति हॉल में 24 जून को दक्षिण मुंबई प्रेस मीडिया अवार्ड 2023 का एक भव्य समारोह रखा गया था। इस अवार्ड समारोह का आयोजन दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स आॅर्गनाइजेशन द्वारा किया गया था। इसके संस्थापक और अध्यक्ष एक्टर कल्याणजी जाना हैं। इस दौरान दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल. दुबे को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए पुरुस्कार समारोह के आयोजक कल्याणजी जाना का दिलशाद एस. खान और अजय एल. दुबे ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इस अवार्ड को पाना खुशी की बात है। इससे हम सबको अपने कार्यक्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवार्ड समारोह में हेल्प केयर फाउंडेशन की शबनम शेख, अभिनेता अली खान, सिंगर कुमार शानू, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, बीएन तिवारी, कमेडियन सुनिल पाल, रमाकांत मुंडे (बॉलीवूड फोटोग्राफर), रमेश नोहाटे (बॉलीवूड स्टार मेकअप मन) सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने