प्रेसनोट


कार्यालय नगर निगम अयोध्या
                                      दिनांक 10  जून 2023
निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति
         दिनांक 10 जून 2023 को मा0 महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी द्वारा दिनांक 21 जून 2023 को आयोजित होने वाले योग दिवस के प्रोत्साहन हेतु 10 दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ गुलाबबाड़ी स्थित पार्क में किया गया। मा0 महापौर जी के द्वारा उपस्थित सम्मानित नागरिकों से भेंट की गयी। इस अवसर पर मा0 महापौर जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया है कि योग स्वास्थ्य जीवन का आधार है, योग हमारे शरीर शारीरिक एवं मानसिक अनुशासन के संतुलन को बनाये रखता है। हम सभी योग के माध्यम से ही स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना कर सकते है। इस अवसर पर उपस्थित सहायक नगर आयुक्त श्रीमती अंकिता शुक्ला जी के द्वारा अपने सम्बोधन में स्वच्छ भारत अभियान की सपने को साकार करने के लिए हम सभी को अपने आस पास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है। हम सभी समाज के अग्रणी नागरिक के रूप में इस महाभियान मेें अपनी सहभागिता करते हुए अन्य लोगों को प्रेरित कर अपने नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर स्वरूप प्रदान करने में अपनी महती भूमिक निभा सकते है। इस अवसर पर मा0 पार्षद श्री चन्दन सिंह,इका0सु0साकेत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभय सिंह, श्री पवन जीवानी, श्री कल्पेन्द्र सिंह आदि गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। 
        इसके अतिरिक्त मा0 महापौर जी द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया गोवंश हेतु आहार आदि  के भंडारण की स्थिति को देखा गया| वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत गोवंश को पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था व पर्याप्त मात्रा में वृक्षारोपण कराए जाने के लिए निर्देश संबंधित अधिकारीगण को दिए गए | इसके साथ साथ जल भराव की समस्या से निजात के दृष्टिगत गददौपुर मझवा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। स्थानीय नागरिको से जल भराव की समस्या के समाधान पर चर्चा की गयी। उल्लेखनीय विगत वर्षो में वर्षा ऋतु में स्थानीय निवासियों को भीषण जलभराव के संकट का सामना करना पड़ा था। इसी के दृष्टिगत मा0 महापौर जी द्वारा जल भराव की समस्या को विशेष प्राथमिकताओं में रखते हुए जल भराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के निरीक्षण का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अपर नगर आयुक्त श्री अरूण कुमार गुप्त द्वारा प्रश्नगत स्थल की समस्याओं के  सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। मा0 महापौर जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं अवर अभियन्ताओं को जल भराव से निजात दिलाने हेतु  तात्कालिक प्रबन्ध किये जाने के साथ साथ स्थायी समाधान की कार्यवाही अबिलम्ब किये जाने के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देश दिये गये कि वर्षा ऋतु के पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई पूर्णतया सुनिश्चित करा ली जाये, इसके साथ साथ जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता पर आवश्यकतानुसार मडपम्प आदि उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। किसी भी दशा में नगर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। 
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्री अरूण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त श्री विपिन कुमार द्विेवेदी, अवर अभियन्ता श्री राजेश पटेल एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।सहायक नगर आयुक्त
नगर निगम अयोध्या।

सहायक  नगर आयुक्त
                                                      नगर निगम अयोध्या।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने