घर में अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास,नहीं लिखी गई रिपोर्ट 

पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय दिलाने की लगाई गुहार। 

गोण्डा। जिले के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक गाँव में दीवार फांदकर घर में घुसे व्यक्ति द्वारा घर में अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट न दर्ज किये जाने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के एक गाँव से जुड़ी है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते आठ जून की रात्रि करीब दस बजे जब वह अपने घर पर अकेली थी तभी ग्राम सोनवार के मजरा लोनियन पुरवा निवासी नाथे पुत्र अंगनू दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म करने की नीयत से उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगे। 
पीड़िता ने छुड़ाने का प्रयास किया तो वह गाली और जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकला। उसके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। विपक्षी व उसके तीन पुत्रों तथा ग्रामीणों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे जिससे दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। 
विपक्षी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित महिला
के मुताबिक उसने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की और उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
एम पी मौर्य 
कर्नलगंज

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने