जौनपुर। महिला की करंट की चपेट में आने से मौत
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र खजुरहट गांव निवासिनी एक महिला पंखें में उतरे करट की चपेट में आने से मौत का कारण बन गई।
बताते हैं कि उक्त गांव की 28 वर्षीया प्रमिला देवीपत्नी सुभास बीती रात्रि मडहे में सो रही थी, अचानक नींद में उठने पर पास में रखे टेबल फैन में बरसात होने से पंखे में करेंट उतरा हुआ था जो उसके उसके ऊपर गिर गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका को दो लड़का एक लड़की है। पति मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना गुजारा करता हैं बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना पाते ही मृतका का भाई व पास पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गये। शव को प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा कर शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know