जौनपुर। नकली सीमेन्ट बनाने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से नकली सीमेंट व सीमेन्ट बनाने के उपकरण बरामद

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ चोब सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 30.06.2023 को समय करीब 01.30 बजे एसटीएफ, थाना मडियाहूँ, थाना सुरेरी व थाना रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सिधवन में वी0सी0सी0 हाईटेक सीमेन्ट प्रा0 लि0 में सीमेन्ट को अपनी कम्पनियों में गुणवत्ता मानक से कम बनी नकली सीमेन्ट बनाकर फर्जी व कुटरचित बोरियों में भरकर बाजारों में थोक के भाव में डीलरों को सप्लाई करने वाले 05 अभियुक्त 1. सतीश कुमार जायसवाल पुत्र  स्व0 सूरजबली जायसवाल 2. नीरज जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल 3. बद्री प्रसाद दुबे उर्फ अफसर दूबे पुत्र स्व0 अम्बाचरण दूबे 4. सतेन्द्र पाठक उर्फ विनय पाठक पुत्र घनश्याम पाठक 5. शैलेन्द्र पाठक उर्फ पिन्टू पुत्र हरिशंकर पाठक को गिरफ्तार किया गया तथा नकली सीमेंट व सीमेन्ट बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
       
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 124/23 धारा 419/420/467/468/471/465/472/120 आईपीसी पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारअभियुक्तों के नाम पता-
1. सतीश कुमार जायसवाल पुत्र  स्व0 सूरजबली जायसवाल निवासी धनुहाँ थाना रामपुर जनपद जौनपुर 
2. नीरज जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल निवासी धनुहा थाना रामपुर जनपद जौनपुर 
3. बद्री प्रसाद दुबे उर्फ अफसर  दुबे पुत्र स्व0 अम्बाचरण दुबे निवासी सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर 
4. सतेन्द्र पाठक उर्फ विनय पाठक पुत्र घनश्याम पाठक निवासी रामपुर थाना रामपुर  जनपद जौनपुर 
5. शैलेन्द्र पाठक उर्फ पिन्टू पुत्र हरिशंकर निवासी भदोही जनपद भदोही 
बरामदगी का  विवरण-
1. एक सीपीयू ।
2. 08 डाई ।
3. 70 बन्डल प्रिन्टेड बोरी ।
4. 31 बन्डल सादी बोरी ।
5. 758 बोरी नकली सीमेन्ट ।
6. 07 मोबाइल फोन ।
गिरफ्तारी टीम का  विवरण-
1. निरीक्षक अतुल कुमार सिंह मय एसटीएफ टीम
2. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य मय पुलिस टीम थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।
3. थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय मय पुलिस टीम थाना रांमपुर जनपद जौनपुर। 
4. थानाध्यक्ष अश्वनि कुमार दुबे मय पुलिस टीम थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने