हरदोई से ट्रांसफर होकर गए थानेदार: 27 बंडल 500 की गड्डी, कुल 14 लाख रुपए, बच्चों ने डाली सेल्फी; नप गए थानेदार ‘पापा’

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे 500-500 रूपये की 27 गड्डी के साथ एक बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो में बच्चों के साथ उनका परिवार भी लाखों रुपये के नोटों की गड्डियों से खेलते दिखाई दे रहा है. फोटो में दिख रही गड्डियों की कीमत करीब चौदह लाख रुपये बताई जा रही है. फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. द इनसाइडर न्यूज़ वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है. दारोगा जी लाईन हाजिर कर दिए गए हैं जांच के बाद आएगी रिपोर्ट.

दरअसल, गुरुवार को एका-एक सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल होने लगे. फोटो में दो बच्चे बेड पर पांच-पांच सौ के नोटों की दर्जनों गड्डियों से खेलते दिख रहे हैं. बच्चों के साथ उनका परिवार भी मौजूद है. पैसों के साथ बच्चो की फोटो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस के आलाधिकारी सकते में आ गए. फोटो उन्नाव के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के संज्ञान में पहुंची तो एक साथ इतने रूपये देख उनके भी होश उड़ गए. 

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मामले की जांच कराई तो पता चला की फोटो जनपद के बेहटा मुजावर थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी के बच्चों का है. तत्काल प्रभाव से एसपी ने मामले की जांच बांगरमऊ क्षेत्र अधिकारी पंकज सिंह को दी. बताया जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने में तैनात थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी की तैनाती के बारे में पता किया गया तो मालूम चला की वह दो साल पहले हरदोई से ट्रांसफर होकर यहां आए थे. रमेश चंद साहनी ने बताया कि उन्होंने अपना घर बनवाने के लिए पैसे उधार लिए थे उसी का फोटो वायरल हो रहा है.

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने