अयोध्या। कुल 134 टेबल पर होगी मतगणना। नगर निगम अयोध्या महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की मतगणना 20– 20, कुल 40 टेबलों पर। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के नगर निकायों में बनाए गए मतगणना स्थलों पर कुल 134 टेबलों पर मतगणना का कार्य किया जायेगा। जिसमें नगर निगम अयोध्या के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों की मतगणना 20– 20 टेबलों कुल 40 टेबलों पर की जायेगी। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद रूदौली के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों की 14–14 टेबलों कुल 28 टेबलों पर की जायेगी।नगर पंचायत गोशाईगंज के अध्यक्ष व सभासद पद प्रत्याशियों की 4–4 कुल 8 टेबलों पर की जायेगी। नगर पंचायत बीकापुर के अध्यक्ष व सभासद पद प्रत्याशियों की 4–4 कुल 8 टेबलों पर की जायेगी। नगर पंचायत सुचित्तागंज खिरौनी के अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की 5 व सभासद प्रत्याशियों की 5 कुल 10 टेबलों पर की जायेगी। नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की 5 व सभासद प्रत्याशियों की 5 कुल 10 टेबलों पर की जायेगी।नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की 8 व सभासद प्रत्याशियों की 8 कुल 16 टेबलों पर की जायेगी तथा नगर पंचायत मां कामख्या के अध्यक्ष पद प्रत्याशियों की 7 व सभासद प्रत्याशियों की 7 कुल 14 टेबलों पर की जायेगी। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने