जौनपुर। लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार- लालजी वर्मा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के लोकसभा जौनपुर, व मछलीशहर के बूथ गठन हेतु हिन्दी भवन मे आयोजित कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि बूथ गठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव, विधायक लालजी वर्मा ने कहा कि पार्टी का सबसे बडा नेता हमारा बूथ पर है, जो सपा को वोट दिलाने और अपना बूथ जिताने का काम करता है। कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। 
         
श्री वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गए हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है। कहा कि भाजपा संविधान का गला घोट रही है। वर्मा ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किए हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल , विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, श्री राम यादव, राजनरायन बिन्द, अरशद खान, सुषमा पटेल, दीपचंद्र सोनकर, कैलाश सोनकर, बिरजू राम, राजबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने