जौनपुर। जानिए नगरीय निर्वाचन में नामांकन के पहले दिन निकले कितने पर्चे 

अध्यक्ष पद के लिये 98 पर्चा खरीदा गया


जौनपुर। नगरीय निर्वाचन के प्रथम दिन जौनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 10, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 06, कचगॉव में 36 एवं जफराबाद में 10 नामांकन पर्चे खरीदे गए व सदस्य पद हेतु जौनपुर नगर पालिका परिषद में 135, गौराबादशाहपुर 70, कचगांव में 50 एवं जफराबाद में 32 पर्चे खरीदे गए।
       
शाहगंज नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 01 एवं सदस्य के लिए 66, खेतासराय में अध्यक्ष के 04 एवं सदस्य के 24 परिचय खरीदे गए।मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 06 एवं सदस्य के लिए 8, नगर पंचायत मछलीशहर में अध्यक्ष के लिए 04 एवं सदस्य के लिए 18, मड़ियाहूं में अध्यक्ष के लिए 4 एवं सदस्य के लिए 39, रामपुर में अध्यक्ष के लिए 04 एवं सदस्य के लिए 33, बदलापुर में अध्यक्ष 10, सदस्य के 52, केराकत में अध्यक्ष पद के लिए 03, सदस्य के लिए 20 पर्चे खरीदे गए। कुल अध्यक्ष पद के लिये 98 एवं सदस्य पद के लिए 547 लोगो ने पर्चा खरीदा। आज किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन नहीं किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने