जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टांडा में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन


जिलाधिकारी के समक्ष कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण 


             (गिरजा शंकर विद्यार्थी)
 अंबेडकर नगर 08 अप्रैल 2023। जनसमस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्गत शासनादेश के क्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए  थाना समाधान दिवस का आयोजन सभी थानों में किया गया। 
       थाना टांडा में थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
      थाना टांडा में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कुल 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी टांडा दीपक वर्मा, थाना अध्यक्ष टांडा, कानूनगो /लेखपाल तथा थाना के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने