मुख्यमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


लखनऊ : 25 अप्रैल, 2023


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में श्री बादल की सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने